मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर NBCC का मुनाफा बढ़ा, PBT और PAT में दर्ज की रिकॉर्ड वृद्धि

नई दिल्ली। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के EBITDA, कर पूर्व लाभ (PBT) और कर पश्चात लाभ (PAT) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। स्टैंडअलोन आधार पर पहली तिमाही में परिचालन से राजस्व 1,823.04 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,656.77 करोड़ रुपये था।

स्टैंडअलोन आधार पर EBITDA 98.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 159.89 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 62.05 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8.77 प्रतिशत पहुंच गया। वहीं PBT 153.13 करोड़ रुपये से बढ़कर 202.27 करोड़ रुपये और PAT 114.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 150.65 करोड़ रुपये हो गया।

कंसोलिडेटेड आधार पर परिचालन से राजस्व 2,259.53 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2,392.49 करोड़ रुपये था। EBITDA 111.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 154.95 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 39.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6.86 प्रतिशत रहा। PBT 181.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 212.79 करोड़ रुपये तथा PAT 135.03 करोड़ रुपये से बढ़कर 158.01 करोड़ रुपये हो गया।

मजबूत ऑर्डर बुक के साथ कंपनी पुनर्विकास एवं परियोजना प्रबंधन परामर्श (PMC), सार्वजनिक उपक्रमों की भूमि का मुद्रीकरण, रियल एस्टेट विकास और विदेशों में विस्तार जैसी विविध रणनीतियों के माध्यम से अपनी विकास गति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

 

Next Post

एफडी मैच्योर होने पर बैंक ने काट लिए 1.11 लाख

Wed Aug 12 , 2026
सतना :दुर्घटना में पति की मृत्यु हो जाने पर मिली क्लेम की राशि को न्यायालय के आदेश के अनुसार बैंक में फिक्स डिपॉजिट करा दिया गया था. लेकिन एफडी के मैच्योर होने के बाद कुल राशि में से बैंक ने 1.11 लाख रु की कटौती कर ली. बैंक, इनकम टैक्स […]

You May Like