दूसरे दिन मिला तनु का शव

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत सालीवाड़ा में नहर के तेज बहाव में बही सृष्टि उर्फ तनु निवासी सहजपुरी, बरगी का शव भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दूसरे दिन बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 22 अप्रैल को दीपक पटेल के घर शादी का रिसेप्शन था। पूरे घर में मेहमान थे और हंसी-खुशी का माहौल था। 23 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे परिवार की शीतल, सानिया और सृष्टि अन्य लोगों के साथ पास ही स्थित बड़ी नहर में नहाने गईं थीं। नहाते समय अचानक 10 वर्षीय सानिया का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए 24 वर्षीय शीतल ने हाथ बढ़ाया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह भी संभल नहीं पाई। दोनो को आंखों के सामने डूबता देख सृष्टि ने भी उन्हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते तीनों बहनें पानी की लहरों में ओझल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बरगी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने तुरंत तलाशी शुरू की। गुरुवार को कड़ी मशक्कत के बाद शीतल और सानिया के शव बरामद कर लिए गए थे, लेकिन सृष्टि का कोई सुराग नहीं मिला था। आज दोबारा शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के बाद सृष्टि उर्फ तनु का शव भी नहर से निकाल लिया गया।

Next Post

शिवपुरी में टीआई के घर चोरी, 4 तोला सोना और कैश लेकर चोर फरार, सोता रहा परिवार

Fri Apr 24 , 2026
शिवपुरी। जिले के सिंहनिवास गांव में पुलिस थाने के टीआई के घर चोरी हो गई। घटना के समय टीआई और उनका परिवार पास के कमरे में सो रहा था, लेकिन चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख लाठी से दूसरी […]

You May Like

मनोरंजन