ग्वालियर में सभी मेडिकल स्टोर्स से मांगी कोल्ड्रिफ सिरप की स्टॉक रिपोर्ट

ग्वालियर: सरकार ने संदिग्ध कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर तत्काल रोक लगा दी है। इसी के तहत ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग और औषधि प्रशासन सक्रिय हो गया है। औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा ने सभी दवा विक्रेताओं से स्टॉक रिपोर्ट मांगी है।

हालांकि अब तक ग्वालियर में इस सिरप की सप्लाई नहीं हुई है और न ही यह सरकारी अस्पतालों के स्टॉक में पाई गई है। बावजूद इसके सभी मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।औषधि निरीक्षक ने बताया कि अब तक सिरप की बिक्री से जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है, फिर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार की एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि 2 साल से छोटे बच्चों को खांसी-जुकाम की दवा न दें। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भी दवा सिर्फ विशेषज्ञ की सलाह से ही दी जाए। बड़ों को भी दवा बहुत कम डोज में और डॉक्टर की सलाह से ही दी जानी चाहिए।

Next Post

चंबल के बीहड़ में सोलर प्लांट लगाने की तैयारी

Mon Oct 6 , 2025
ग्वालियर: प्रदेश सरकार अब चंबल के बीहड़ में सोलर प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बीहड़ की 60 हजार हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस भूमि पर सोलर प्लांट लगाने की संभावनाओं का आइआइटी रुड़की से अध्ययन कराया जा रहा है। इस अध्ययन रिपोर्ट के आधार […]

You May Like