अमीषा पटेल ने अहान-अनीत को फिल्म सैयारा के लिये शुभकामनाएं दी

मुंबई, 23 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अहान पांडे और अनीत पड्डा को उनकी सुपरहिट फिल्म सैयारा के लिये शुभकामनाएं दी है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है।इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।’सैयारा’ को क्रिटिक्स के साथ-साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। इस फिल्म की तुलना वर्ष 2000 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से भी की जा रही है। इस पर अब अमीषा पटेल का रिएक्शन आया है।

अमीषा पटेल ने एक्स पर लिखा,सैयारा के कपल अहान और अनीत को ढेर सारी शुभकामनाएं! आगे की फिल्मों में भी ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाते रहो! कहो ना… प्यार है हमेशा चमकता रहे और फिल्मों की दुनिया में आपका स्वागत है।

 

Next Post

SNCU में 12 दिन से उपचाररत जुड़वा बच्चों की मौत

Wed Jul 23 , 2025
सतना : लोक-लाज का भय इस कदर समाया कि जुड़वा बच्चों को जन्म देन के बाद मां उन्हें जिला अस्पताल के एसएनसीयू में छोडक़र गायब हो गई. प्रीमैच्योर डिलेवरी के चलते कमजोर पैदा हुए बच्चे पखवाड़े भर की उम्र भी पूरी नहीं कर सके. लेकिन बच्चों की मौत होने पर […]

You May Like