OBC आरक्षण पर CM संग सर्वदलीय बैठक

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सदस्यों को आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और ओबीसी वर्ग के हितों और आरक्षण की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। बैठक में ओबीसी वर्ग के सामाजिक और शैक्षणिक विकास, आरक्षण लाभों की समीक्षा और भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार विमर्श हुआ। सीएम ने कहा सभी दलों ने सहमति जताई कि ओबीसी हितों की रक्षा राज्य की प्राथमिकता में रहे।

Next Post

सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड के CEO पद पर एक वर्ष के लिए कार्यकाल विस्तार मिला

Thu Aug 28 , 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के सेवानिवृत्त अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में एक वर्ष के लिए पुनः नियुक्ति की मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 1 सितंबर 2025 से लागू होगी […]

You May Like