एपीके फाइल डाउनलोड होते ही उड़ी रकम

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत विनायक महावर (40), निवासी शक्तिनगर का इंस्टाग्राम पर रील्स देख रहा था। इसी दौरान एच जेड टीव्ही ऐप का एक विज्ञापन आया, जिस पर क्लिक होते ही मोबाइल में एक खतरनाक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई इसकी मदद से अज्ञात ठग ने पीड़ित का फोन हैक कर लिया और खाते से 28,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए।
‘हाय’ का मैसेज ओपन करते ही नर्स के खाते से निकली रकम
रांझी थाना अंतर्गत एकता विहार कॉलोनी निवासी मधुलिका सिंह चौहान (46) सीनियर नर्स, ओएफके हॉस्पिटल के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से ‘हाय’ का मैसेज आया। जैसे ही पीड़ित ने उस मैसेज को ओपन किया, उसका फोन हैक हो गया और उसके खाते से लगातार तीन ट्रांजैक्शन हो गए। 70,000 रूपये निकाल लिए गए। बैंक से अलर्ट कॉल आने पर पीड़ित ने तुरंत अपना अकाउंट लॉक करवाया।

Next Post

यूसीसी : समान न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम

Thu Jul 23 , 2026
मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) विधेयक, 2026 का पारित होना केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि समान न्याय और समान नागरिक अधिकारों की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है. उत्तराखंड, असम और गोवा के बाद मध्य प्रदेश इस दिशा में आगे बढऩे वाला […]

You May Like