सीनियर स्पीड हैंडबॉल का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल

बुधनी। मप्र सीनियर स्पीड हैंडबॉल टीम के गठन के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा, गति का प्रदर्शन किया. चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय सीनियर स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे. राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से 2 नवंबर बिहार में आयोजित होगी. इस अवसर पर कैम्ब्रिज हा.से.स्कूल संचालक राजेश यादव, तमजीर खान एवं यशवंत सिंह चौहान ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दीं. खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर मप्र की टीम का चयन किया जाएगा.

Next Post

राजनगर में फिर बदमाशों का उत्पात, आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़

Mon Oct 5 , 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में बदमाशों की हुल्लड़बाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. बीती रात बदमाशों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए करीब आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. क्षेत्र में पहले भी पूर्व पार्षद सहित कई लोगों के वाहनों को नुकसान पहुंचाया […]

You May Like