सांसद कुशवाहा को कई मांगों पर गडकरी से मिला ठोस आश्वासन

ग्वालियर। ग्वालियर क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एवं महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने मुलाक़ात की। उन्होंने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री गडकरी से भेंट कर ग्वालियर अंचल से जुड़े महत्वपूर्ण सड़क एवं अधोसंरचनागत विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।

सांसद कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने विशेष रूप से ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन मार्ग की शीघ्र स्वीकृति, डबरा वेस्टर्न बायपास की डीपीआर तैयार कर परियोजना को गति देने एवं ग्वालियर के पुराने बायपास के दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण की मांग रखी। साथ ही ग्वालियर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के स्वीकृत कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध भी किया।

सांसद कुशवाह ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्वालियर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। साथ ही व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेष रूप से ग्वालियर-भिंड-इटावा फोर-लेन मार्ग के निर्माण से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और आवागमन में लगने वाला समय कम होगा।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सांसद श्री कुशवाह द्वारा प्रस्तुत मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया तथा संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

Next Post

दो दिन से लापता पुलिस कांस्टेबल का मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, सरकारी डाक लेकर गया था

Thu Jun 4 , 2026
ग्वालियर। शिवपुरी लिंक रोड स्थित नवीन लोहा मंडी के पास झाड़ियों में आज गुरुवार को कांस्टेबल अंकित तोमर (36 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. तोमर के शरीर पर चोट के निशान हैं. वह दो दिन से लापता था. शव पुलिस वर्दी में मिला. वहीं पुलिस ने शव […]

You May Like

मनोरंजन