पल्लेकेले, 28 फरवरी (वार्ता) श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 विश्व कप के अपने आखिरी सुपर आठ मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच अच्छी है और ओस की संभावना को देखते हुए वह बाद में बल्लेबाज़ी करना चाहते हैं। श्रीलंका के एकादश में दो बदलाव हैं, कमिल मिशारा की वापसी हुई है। कुसल मेंडिस चोट के चलते बाहर हैं, वहीं हेमंता को भी जगह नहीं मिली है उनकी जगह पर जनित को शामिल किया गया है।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आग़ा ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। सलमान आग़ा ने कहा कि उनकी टीम में तीन बदलाव हैं। बाबर आजम आज का मुक़ाबला नहीं खेल रहे हैं। सईम अयूब और सलमान मिर्ज़ा भी बाहर हैं।
टीमें:
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): साहिबज़ादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसंका, कामिल मिशारा (विकेट कीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थिक्षाना , दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
