मध्य पूर्व तनाव पर भारत की अपील: दोनों पक्ष संयम बरतें, भारतीयों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र में तनाव और न बढ़े तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत वहां की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हालात को लेकर चिंतित है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों के साथ निरंतर संपर्क रखा जा रहा है और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

मंत्रालय ने मध्य पूर्व में रह रहे भारतीयों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और दूतावासों के संपर्क में बने रहें। भारत ने सभी पक्षों से संवाद और कूटनीतिक माध्यमों से समाधान निकालने पर जोर दिया है।

Next Post

इजरायली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह की मौत का दावा

Sat Feb 28 , 2026
वॉशिंगटन। एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमले में ईरान के रक्षा मंत्री आमिर नासिरजादेह की मौत हो गई है। एजेंसी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमले में ईरानी सेना के एक वरिष्ठ कमांडर की भी जान गई […]

You May Like

मनोरंजन