परमिट नियमों का उल्लघन करने पर 9 वाहनों के चालान

अशोकनगर। गुरूवार को जिला परिवहन विभाग सड़क पर उतरा और बसों की फिटनेस सहित तमाम दस्तावेजों की चैकिंग की गई। इस दौरान विभाग द्वारा परमिट नियमों का उल्लघन करने पर आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान बनाते हुए उसने करीब 25 हजार रूपये का समन शुल्क बसूल किया। गुरूवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान परिवहन विभाग द्वारा सबसे पहले राजमाता चौराहे पर पाइंट लगाकर बसों की जांच की और उसके बाद आरटीओ कार्यालय के आगे विभाग द्वारा बसों के दस्तावेजों और फिटनेस की पड़ताल की गई। कार्रवाई के दौरान जहां 9 बसो के दस्तावेजों में कमियां पाये जाने पर उनके चालान बनाते हुए वाहन मालिको से 25 हजार का समन शुल्क बसूल किया गया।

इनका कहना है

संभाग आयुक्त के निर्देश के बाद गुरूवार को दो पाइंट पर विभाग द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से बसों की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच की गई। जहां 9 वाहन परमिट नियमो का उल्लघन करते हुए मिले, जिन पर चालानी कार्रवाई की गई है।

रंजना भदौरिया, जिला परिवहन अधिकारी अशोकनगर।

Next Post

मऊगंज थाना परिसर में आग लगने से जब्त वाहन चलकर खाक

Thu May 15 , 2025
रीवा।मऊगंज थाना परिसर में शार्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके चलते थाना परिसर में खड़े जप्त वाहन और पुरानी फायर बिग्रेड जलकर खाख हो गई. गुरूवार की दोपहर ट्रंासफार्मर में विद्युत शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी सूखे पत्तो पर गिरी, जिसके बाद आगने विकराल रूप धारण कर लिया. […]

You May Like