
चितरंगी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बरहट व मानिकपुर गांव के किसान इन दिनों नील गायों के आतंक से जूझ रहे हैं। नील गायों की सुरक्षा को लेकर बेपरवाह अभ्यारण्य प्रशासन चैन की नीद सो रहा है। जानकारी के अनुसार बगदरा अभ्यारण्य क्षेत्र से बड़ी संख्या में वन्य जीव विलुप्त हो रहे हंै या फिर शिकारियों के आँखेट का शिकार हो रहे है। इस अभ्यारण्य की सीमा यूपी से सटी हुईं है। बताया जाता है कि नील गायों का एक बड़ा झुण्ड सोन नदी पार का चितरंगी के बरहट व मानिकपुर गांव में डेरा डाले हुए हैं, किसानों की खड़ी फसले और सब्जी की फसल चट कर जाते हैं। जिससे किसान परेशान हैं। बताया जाता है कि अभ्यारण्य प्रशासन को इनकी सुरक्षा को लेकर कोई लेना देना नहीं है। महज 150 किमी दूर सीधी जिला मुख्यालय से दुर्लभ वन्य जीवों की सुरक्षा की कागजी खानापूर्ति की जा रही है और वन्य जीवों के भोजन पानी की व्यवस्था भी भगवान भरोसे चल रही है।
