निजी स्कूल लैब में हादसा, चार छात्र व शिक्षक घायल

इंदौर. झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल की कैमिस्ट्री लैब में शुक्रवार दोपहर प्रयोग के दौरान कांच का फ्लास्क फटने से चार से पांच छात्र और एक शिक्षक हल्के तौर पर घायल हो गए. हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई, घटना के बारे में जहां स्कूल प्रबंधन सफाई दे रहा हैं, वहीं पुलिस का कहना हैं, अभी मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता, जांच चल रही है.

शिशुकुंज स्कूल की लैब में जब हादसा हुआ इस समय कक्षा सात के छात्र विज्ञान प्रयोग देख रहे थे. इसी दौरान करीब 5 मिलीलीटर तनु हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरे फ्लास्क के टूट जाने से एसिड की कुछ बूंदें और कांच के टुकड़े पास खड़े बच्चों व शिक्षक पर जा गिरे. हादसे के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी को नजदीकी स्कीन विशेषज्ञ के पास ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया. वहीं प्रबंधन का कहना है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है और सभी छात्रों की तबीयत पूरी तरह सामान्य है. सभी अभिभावकों को घटना की जानकारी दे दी गई. जबकि स्कूल की प्रिंसिपल ललिता सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कोई विस्फोट नहीं हुआ, बल्कि प्रयोग के दौरान हुई एक छोटी सी दुर्घटना थी, किसी भी बच्चे को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी. घटना के बाद छात्र सामान्य रूप से कक्षाओं में लौट आए, भोजन किया और अपनी-अपनी बसों से घर चले गए. प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और लैब की सुरक्षा व्यवस्था की पुर्नसमीक्षा कर और कड़ी की जाएगी. साथ ही छात्रों को सुरक्षा निर्देश दोहराए जा रहे हैं और शिक्षकों को प्रयोगों के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है कि अभी तक पुलिस के पास किसी की भी शिकायत नहीं आई है, फिलहाल पुलिस मौका मुआयना किया जारहा हैं, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Next Post

इनोवा गाड़ी से 105 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Fri Nov 7 , 2025
रीवा। जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत कार्यवाही की जा रही है. चोरहटा पुलिस ने एक गांजा तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. इनोवा कार से 105 किलो गांजा बरामद किया गया है. जिसकी कीमत लगभग 21 लाख आकी गई […]

You May Like