जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत गायत्री नगर में 12 वीं कक्षा के छात्र ने पिकअप खरीदने की जिद की तो पिता ने पढ़ाई करने करने के लिए कहा तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जाकिर हुसैन 53 वर्ष निवासी गायत्री नगर बरगी ने सूचना दी कि उसका बडा बेटा जुनैद हुसैन 18 वर्ष कक्षा 12 वीं में पढता था जो 5-6 दिन पूर्व से उससे कह रहा था कि मेरे लिये पिकअप गाडी खरीदकर दो तो उसने कहा था कि पहले पढाई कर लो फिर गाडी ले दूंगा। इसी बात से नाराज चल रहा था। बीती रात बेटा अपने कमरे में रात में सोने चला गया था रात 11-30 बजे आहट पाकर उठा एवं बेटे के कमरे को खेलकर देखा तो जुनैद कमरे की सीट मे लगी बल्ली में चुनरी से फांसी लगा लिया था जिसे फांसी से उताकर बरगी अस्पताल ले गये जिसे मेडिकल रेफर कर दिया गया, मेडिकल कालेज मे चैक कर डाक्टर ने जुनैद को मृत घोषित कर दिया।
Next Post
शांति समिति की हुई बैठक, सभी त्योहार शांति एवं सदभाव के साथ मनाने की अपील
Sat Aug 22 , 2026
ग्वालियर: आगामी दिनों में आने वाले विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने की अपील जिला स्तरीय शांति समिति द्वारा की गई है। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव की मौजूदगी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट के […]

You May Like
-
11 months ago
पाकिस्तान सुपर चार में भारत से भिड़ेगा
-
1 year ago
दो बाइक भिड़ीं, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर