
सारंगपुर। जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा कारोबारियों पर शिकंजा कसा है. कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के सहयोग एवं जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न आबकारी वृत्तों में सघन जांच एवं कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान जिले के सभी वृत्त प्रभारियों द्वारा अपने. अपने क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा विक्रय से संबंधित 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए. आरक्षक संजय देशवाली, शिवम पचाया, गौतम लोधी एवं सुश्री राशिका साहू ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं नव नियुक्त परिवीक्षाधीन आरक्षक सुश्री सिमरनए सुश्री कीर्ति गौर एवं सुश्री दिव्यांशी सिंह ने भी कार्रवाई में सक्रिय योगदान दिया.
