
खिलचीपुर। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नाहरदा परिसर में सोमवार शाम घरेलू स्च्ळ सिलेंडर से इको कार में गैस भरते समय आग लग गई. विश्वकर्मा मंदिर के बाहर हुई घटना में कार पूरी तरह जल गई. गैस भर रहे युवक मौके पर बाइक छोड़कर चले गए. सूचना पर पुलिस और फ ायर ब्रिगेड की टीम पहुंची.
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसारए कुछ युवक बाइक से घरेलू गैस सिलेंडर लेकर आए थे. वे इको कार में गैस भर रहे थे. इसी दौरान अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठते ही युवक बाइक छोड़कर मौके से चले गए.
आग तेजी से फैलने के कारण पूरी कार उसकी चपेट में आ गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. शाम के समय मंदिर परिसर में लोगों की आवाजाही के कारण कुछ देर अफ रा-तफ री की स्थिति बनी.
कार में मिला सिलेंडर और गैस भरने की मोटर
पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. आग बुझने के बाद कार के अंदर रेगुलेटर लगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर और गैस भरने की जली हुई मोटर मिली. घटना के सामने वाले हिस्से में शनि मंदिर भी है. शाम के समय यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है. आग के दौरान सिलेंडर भी कार के अंदर था.
जली कार और बिना नंबर की बाइक जब्त
खिलचीपुर पुलिस ने जली हुई इको कार को जब्त कर लिया है. मौके पर छोड़ी गई सिल्वर रंग की बजाज प्लेटिना बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है.
बाईक के आगे और पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कार में गैस कौन भर रहा था और घरेलू सिलेंडर से गैस भरने की व्यवस्था किसने की थी.
लोगों ने बनाए वीडियो
आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोग सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर घटना का वीडियो बनाते रहे. नाहरदा परिसर में मंदिर होने के कारण शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही रहती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
