घर से निकली मूकबधिर नाबालिग लापता पुलिस पांच दिन से खाली हाथ 

इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुई मूकबधिर नाबालिग का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है. 9 वीं कक्षा की छात्रा आनंद विहार होस्टल, अरबिंदो अस्पताल के पीछे रहकर पढ़ाई कर रही थी. 4 अगस्त की शाम करीब 5 बजे वह घर से बिना बताए निकली और तब से लापता है. परिजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना की रिपोर्ट 5 अगस्त को हीरानगर थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस विभिन्न इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. परिजन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नाबालिग के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, वहीं पुलिस की भी अलग अलग टीमें बालिका की तलाश में जुई हुई है.

Next Post

सोशल मीडिया से शुरू हुआ रिश्ता, निकला धोखाधड़ी व धर्म परिवर्तन 

Mon Aug 11 , 2025
इंदौर। परदेशीपुरा पुलिस ने 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर युवक और उसके परिवार सहित 13 लोगों पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी, धमकी व धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया है. पीड़िता के अनुसार तीन साल पहले सोशल मीडिया पर युवक से पहचान हुई, जिसने खुद को फाइटर राजपूत बताया. शादी […]

You May Like