नरसिंहपुर : गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह लगभग 8:30 बजे इलेक्ट्रिक लाइन के ऊपर एक सरफिरा आदमी चढ़ गया जिसके चलते लगभग एक घण्टे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा |
सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन हरकत में आया और एक घण्टे से उत्पात मचा रहे प्रदीप नामक व्यक्ति को हाई वोल्टेज लाइन को बंद कर कड़ी मेहनत से रेस्क्यू कर बामुश्किल नीचे उतारा | इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म पर हड़कंप मचा रहा |
