फुटपाथ के अतिक्रमण व टीन शेड हटाए

यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई

इंदौर:यातायात सुधार के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है. सड़कों, फुटपाथ आदि पर सामग्री रख अथवा अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है.इसी के तहत शनिवार को मेघदूत गार्डन के सामने क्षेत्र तक संयुक्त कार्रवाई की गई. इस दौरान फुटपाथ के अतिक्रमण व टीन शेड हटाये गए.
नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात तथा पुलिस बल एवं निगम की रिमूवल टीम द्वारा यातायात को सुगम बनाने हेतु झोन क्रमांक 7 के अंतर्गत स्कीम नम्बर-54 पंचामृत से मेघदूत गार्डन के सामने क्षेत्र तक संयुक्त कार्रवाई की गई. इसके तहत 10 से 15 फुटपाथ के अतिक्रमण व टीन शेड हटाये गये. साथ ही 4 ठेले भी जप्त किए गए. उक्त कार्यवाही में एसडीएम कल्याणी पांडे एवं जोनल अधिकारी अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे।

रिमूवल की टीम व यातायात बल द्वारा यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया गया। उक्त कार्यवाही में दो हजार रुपये की चलानी कार्यवाही भी की गई. उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि अमले के संयुक्त दल गठित किये है। इन दलों द्वारा उक्त कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

खाते भारत की और बजाते पाकिस्तान कीः टी राजा सिंह

Sun Feb 16 , 2025
धर्म रक्षा समागम में कई बार विवादास्पद बोल इंदौर: भारत में कुछ लोग ऐसे हैं जो खाते भारत की हैं और बजाते पाकिस्तान की है. भारत में लव जिहाद से हमारी बहन बेटियों को बचाना है. वक्क बोर्ड के पास 10 लाख एकड़ जमीन पर कब्जा है, जमीन को वापस […]

You May Like