मैहर बैण्ड के नल तरंग ने मोहा मुख्यमंत्री का मन

सतना ।भोपाल में 11 अक्टूबर को आयोजित मध्यप्रदेश ट्रेवल मार्ट के अवसर पर मैहर वाद्यवृन्द (मैहर बैण्ड) की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। बाबा उस्ताद अलाउद्दीन खां द्वारा रचित नल तरंग के वादन ने कार्यक्रम में उपस्थित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का मन मोह लिया। आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और संस्कृति मंत्री श्री शेखवत मंच पर बैठकर मैहर के श्री सौरभ कुमार चौरसिया के नल तरंग वादन को सुनकर मंत्र मुग्ध हुए। उन्होंने नल तरंग की रचना और विशेषता के संबंध में अन्य बारीकियों के संबंध में चर्चा की।

Next Post

राशि उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण कार्य न करने पर 6 पंचायत सचिव निलंबित

Mon Oct 13 , 2025
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास के कार्यों को प्राथमिकता से कराए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए जिला पंचायत स्तर से भी लगातार मॉनीटरिंग होनी चाहिए. उन्होंने जिले की 6 […]

You May Like