जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत नेशनल लाइवे तेवर में मेट्रो बस चालक की जल्दबाजी के चलते हादसा हुआ। बस में जब वृद्धा चढ़ रही थी तभी चालक ने स्पीड बढ़ा दी और वे गिर गई। पिछला चका महिला के पैर पर चढ़ गया। घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक लोकराम विश्वकर्मा निवासी तेवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मां दस्सी बाई जबलपुर शहर रिश्तेदारी में जा रही थी जिन्हे छोडऩे सी वल्र्ड के सामने ग्राम तेवर पहुंचा था।
नेशनल हाईव रोड पर मेट्रो बस का इंतजार कर रहे थे दोपहर करीब 1:30 बजे मेट्रो बस क्रमांक एमपी 20 पीए आयी। मां मेट्रो में पीछे वाले दरवाजे से चढऩे लगी तो मेट्रो बस का चालक तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर आगे बढा दिया जिससे मां बस में बैठ नहीं पाई और गिर गई। बस का पीछे का पहिया मां दस्सी बाई के बांये पैर के ऊपर से निकल गया जिसे मां को चोटें आ गई। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
