जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत धनवंतरीनगर परसवाड़ा में तीज की पूजा करके लौटी पत्नी को घर में पति फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को वर्षा झारिया 35 वर्ष निवासी परसवाड़ा ने सूचना दी कि उसके 2 बेटे हैं वह तीज की पूजा करने अपनी सहेली सुलोचना पटेल के घर कल रात 8-30 बजे अपने घर से गई थी.
उसके पति कमलेश झारिया पुरवा रोड नर्मदा हार्डवेयर के यहां काम करने गये थे उसने तीज की पूजा करके रात लगभग 12:45 बजे घर वापस आयी घर का दरवाजा खुला था पति ने पलंग पर कुर्सी रखकर पंखा में मफलर बांधकर पंखे से फांसी लगाकर लटके थे, उसने पड़ोसी नितिन विश्वकर्मा को बुलाया एवं पुलिस को सूचना दी, पति शराब पीने के आदि थे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये हैं। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
