
सिंगरौली। वन परिक्षेत्र करथुआ रेंज के समीपी पराई हनुमान मंदिर के सामने सागौन के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। आलम यह है कि आग करीब आधा किलोमीटर दूरी तक फैल गई है। यह आग संभवत: दोपहर के बाद लगी हुई है, जो धीरे-धीरे बेकाबू हो रही है।
दरअसल जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र करथुवा के चितरंगी मार्ग पराई हनुमान मंदिर के सामने सागौन के जंगल में भीषण आग लगी हुई है। बताया जा रहा है कि आग दोपहर के बाद लगी है और यह धीरे-धीरे बेकाबू होकर करीब आधा किलोमीटर की दूरी तक फैल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन इस मामले में वन अमला भी बेखबर है। जिससे जंगल के समीप बसे रहवासी भयभीत नजर आ रहे हैं।
