
बीना। बीते दिवस की दोपहर से मौसम ने करवट ली।शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई।बरोदियाकला में बारिश के साथ ओले भी गिरे।तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं टूटकर बिजली के तारों पर गिरीं। इससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आई। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से घटकर 37 डिग्री पर आ गया।खुले में पड़ा रहा अनाज खरीदी केंद्रों पर रखे अनाज पर बारिश का असर पड़ा। हालांकि, खरीदी कम होने के कारण नुकसान सीमित रहा। बिहरना स्टेट वेयर हाउस में नियमित परिवहन और पर्याप्त जगह होने से खुले में कम अनाज रखा गया था।कुछ किसानों का अनाज जमीन पर था, लेकिन हल्की बारिश के कारण गेहूं ज्यादा नहीं भीगा।पिपरासर सोसायटी के प्रबंधक गुन्ना लोधी के अनुसार अनाज को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ। वेयर हाउस में पांच सोसायटियां खरीदी कर रही हैं। कुछ किसान चार-पांच दिनों से तौल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका अनाज ट्राली में सुरक्षित रखा हुआ था।
