श्योपुर में थार ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी और बच्चा घायल

श्योपुर:शहर के पाली रोड स्थित सलापुरा में ‘हिट एंड रन’ का मामला सामने आया है। श्योपुर-पाली हाईवे पर श्रीकृष्ण धर्मशाला के सामने एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा घायल हो गए हैं।श्योपुर के रहने वाले मनरूप बैरवा (36), अपनी पत्नी पिंकी और 4 साल के बेटे समर के साथ खंडार से वापस श्योपुर लौट रहे थे।

श्योपुर से पाली की तरफ जा रही एक लाल रंग की थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। थार ने सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद थार का ड्राइवर गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।

Next Post

धुरंधर का सुपरहिट गाने ‘शरारत’ का भोजपुरी वर्जन वायरल, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

Mon May 18 , 2026
सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन का जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में मृत्युंजय कुमार द्वारा तैयार किया गया ‘शरारत’ गाने का भोजपुरी वर्जन तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस गाने ने लोगों का ध्यान अपनी ओर इसलिए भी […]

You May Like

Play sound