शाजापुर में आबकारी टेंडर जारी हुए पर समिति अनजान; क्या रद्द होंगे टेंडर?

शाजापुर: प्रदेश में आबकारी नीति लागू होने के बाद टेंडर प्रकिया चल रही है मगर शाजापुर में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी द्वारा समिति के बिना अनुमोदन के टेंडर जारी कर दिए जबकि समिति में ना अध्यक्ष को पता है ना ही किसी समिति के सदस्य को जबकि टेंडर समिति का पदेन अध्यक्ष कलेक्टर होता है मगर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बिना अनुमोदन के टेंडर जारी कर दिया
क्या टेंडर निरस्त होगे?
बिना समिति के अनुमोदन के टेंडर जारी करने के बाद क्या टेंडर निरस्त होगे.
22% उठा है जिले में ठेका
शाजापुर जिले में 223 करोड़ का ठेका है मगर अभी तक केवल 22% यानी 43 करोड़ का ठेका उठा है 180 करोड़ का बाकी है अगर जिला अध्यक्ष कलेक्टर की बिना अनुमति के कैसे जारी कर दिया आबकारी ने ठेका
इधर, जिला आबकारी अधिकारी विनय रंग शाही के लगातार शाजापुर जिला मुख्यालय से बाहर रहने की वजह से नीलामी प्रभावित हो रही है. क्योंकि टेंडर में समिति का अनुमोदन जरूरी होता है,जो अब तक नहीं हुआ है,जिससे कुछ खास ठेकेदारों को लाभ हो सकता है.इस बारे में कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी दोनों से ही कई प्रयास के बावजूद बात नहीं हो सकी।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में सिंगरौली फिसला, पहले से दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला

Sat Mar 21 , 2026
सिंगरौली: सीएम हेल्पलाइन 181 की ताजा जारी जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली जिला इस बार पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लगातार दो बार प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले जिले के लिए यह गिरावट चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि जिले ने 90.78 प्रतिशत […]

You May Like