अहमदाबाद, 07 नवंबर (वार्ता) एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 11 नवंबर को खुलेगा।
कंपीन की ओर से शुक्रवार को यहाँ जारी बयान में कहा इसके दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 206 प्रति इक्विटी शेयर से लेकर 217 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तक तय किया गया है। एंकर निवेशक बोली लगाने की तारीख 10 नवंबर है। बोली/प्रस्ताव मंगलवार को शुरू होगा और गुरुवार को समाप्त होगा।
न्यूनतम 69 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 69 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं। इस प्रस्ताव में 2,143.86 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों, मंजूनाथ दोंती वेंकटरत्नैया और शुभा मंजूनाथ दोंती द्वारा 756.14 करोड़ रुपये तक की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। कंपनी मुख्य रूप से एक सौर मॉड्यूल निर्माता है।
Next Post
धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे : सीएसके
Fri Nov 7 , 2025
चेन्नई, 07 नवम्बर (वार्ता) एमएस धोनी का आईपीएल से संन्यास अभी बाकी है और भारत के इस महान क्रिकेटर का अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलना तय है। इस बात की पुष्टि खुद फ्रेंचाइजी की ओर से हुई है, सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज को बताया, […]

You May Like
-
12 months ago
टीकमगढ CMHO सहित 12 BMO को नोटिस
-
11 months ago
यामाहा ने मोटरसाइकिलों के दाम 17,581 रुपये तक घटाये
-
3 months ago
मिनी हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
