शातिर वाहन चोर गिरफ्तार पुलिस ने जब्त की चार, मोटरसाइकिलें

भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के चार वाहन भी जब्त किए हैं. आरोपी शराब दुकान के सामने खडी गाडियों को निशाना बनाता था. चोरी की गाडी गिरवी रख कर आरोपी मिले रूपयों को जुएं में उड़ता था.

थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि फरियादी गेंदालाल राजपूत ने बताया कि बीते 29 नवंबर को देर शाम उसकी मोटर साईकिल बाजार से चोरी हो गई. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की. पुलिस कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध को पहचान कर उसे पकड़ा गया. पुलिस की पूछताछ में वाहन चोरी की घटना अंजाम देने की बात स्वीकार की. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान बंटी मालवीय (26) निवासी औंमकारा सेवनिया के रुप में की गई है. पुलिस ने आरोपी के पास से चार मोटरसाइकिलें जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये की जब्ती की है.

Next Post

तहसीलदार व पटवारियों ने स्कूल के बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर

Thu Dec 4 , 2025
दमोह। ग्राम जमुनिया के प्राइमरी स्कूल में गत दिवस को एक हृदयस्पर्शी पहल देखने को मिली, जब तहसीलदार पारुल चौधरी एवं पटवारियों ने छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए.यह पहल सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का एक सुंदर उदाहरण बनी, जिसने स्थानीय समुदाय में […]

You May Like