तहसीलदार व पटवारियों ने स्कूल के बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर

दमोह। ग्राम जमुनिया के प्राइमरी स्कूल में गत दिवस को एक हृदयस्पर्शी पहल देखने को मिली, जब तहसीलदार पारुल चौधरी एवं पटवारियों ने छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म स्वेटर वितरित किए.यह पहल सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का एक सुंदर उदाहरण बनी, जिसने स्थानीय समुदाय में भी सकारात्मक संदेश फैलाया. ठंड के बीच मिले इन स्वेटरों ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी. कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार पारूल चौधरी ने कहा ठंड के मौसम में बच्चों का सुरक्षित और स्वस्थ रहना सबसे महत्वपूर्ण है.विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगे.बच्चों ने भी खुशी जाहिर की और धन्यवाद देते हुए कहा अब उन्हें ठंड में स्कूल आने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

Next Post

स्टॉकहोम में 'भारत के लोकतंत्र के भीतर' विषय पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संबोधन

Thu Dec 4 , 2025
स्टॉकहोम/नयी दिल्ली, 04 दिसंबर (वार्ता) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित स्वीडिश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स (अंतर्राष्ट्रीय मामलों का स्वीडिश संस्थान) में ‘भारत के लोकतंत्र के भीतर’ विषय पर महत्वपूर्ण गोलमेज चर्चा को संबोधित किया। इस चर्चा में स्वीडन की पूर्व विदेश मंत्री […]

You May Like