चौथी के छात्र को ट्रक ने कुचला, भाई बहन साथ जा रहे थे स्कूल

रीवा। घर से पैदल स्कूल जा रहे हैं कक्षा चौथी के छात्र को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है. अचानक हुए इस हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आए बच्चे की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, तो वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया. जिस वक्त यह हादसा हुआ उसे वक्त बच्चे के साथ उसकी बड़ी बहन भी स्कूल जा रही थी लेकिन वह ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गई है. हादसा सुबह करीब 9:30 बजे शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित रतहरा के समीप होना बताया जा रहा है. फिलहाल शव को संजय गांधी अस्पताल लाया गया है और पंचनामा कार्रवाई कर पीएम की कार्रवाई की जा रही है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शहर के रतहरा में ही रहने वाले त्रिपाठी परिवार का 10 वर्षीय पुत्र रूद्र त्रिपाठी जो कक्षा चौथी का छात्र था वह रोजाना की तरह अपनी बड़ी बहन के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकला था. बताया गया की घर से स्कूल पैदल जाते वक्त जब भाई और बहन सडक़ पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक बच्चों को कुचलते हुए डिवाइडर से जा टकराया. हादसे के वक्त भाई की जहां दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं साथ जा रही बहन बाल बाल बच गई है. इस घटना के बाद मौके पर जहां हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई तो वहीं डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक को छोडक़र चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मृत बच्चे के शव को पीएम के लिए अस्पताल लाया गया है. वही ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है. इधर मासूम बच्चे की हुई मौत के बाद पीडि़त परिवार में ना सिर्फ मातम का माहौल है बल्कि परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Next Post

लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में; श्रीकांत और प्रणय बाहर

Thu Jan 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन ने अपने मजबूत डिफेंस और तेज खेल की बदौलत जापान के केंटा निशिमोटो को हराया, जबकि किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय का शानदार प्रदर्शन योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 के दूसरे राउंड में काफी नहीं रहा। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 […]

You May Like