महापौर द्वारा मास्टर प्लान की सड़क का निरीक्षण

इंदौर: नगर निगम द्वारा मास्टर प्लान की निर्माणाधीन सड़क का महापौर ने दौरा किया. दौरे में उन्होंने कंसल्टेंट और ठेकेदार से निर्माण में देरी का कारण पूछा और काम पूरा करने का समय तय करने के निर्देश दिए.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज झोन 22 के वार्ड 36 में मास्टर प्लान सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया. उक्त सड़क एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक 3.65 किमी लंबी एवं 30 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है. यह सड़क 46.68 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है.

इस दौरान महापौर भार्गव ने प्रभारी अधिकारी से कहा कि सड़क निर्माण में कोई भी बाधा नहीं है, फिर देरी क्यों हो रही है? साथ ही सेंट्रल लाइन डालने के बाद भी कार्य में गति नहीं आ रही है? महापौर ने कहा कि जब सेंट्रल लाइन डालने का कार्य किया जाता है तो उसी दौरान सेंट्रल लाइन में आने वाले बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई पहले पूरी की जाए. सड़क निर्माण में देरी नहीं हो. साथ ही मौके पर ठेकेदार एजेंसी और कंसल्टेंट को समय सीमा में कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए.
रहवासियों से की चर्चा
महापौर ने तिरुपति पैलेस कॉलोनी, कृष्ण विहार कॉलोनी, तुलसी नगर, बीसीएम पैराडाइस आदि के रहवासियों से भी चर्चा की गई. निरीक्षण के दौरान पार्षद सुरेश कुरवाडे, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, शृंगार श्रीवास्तव, सिटी इंजीनियर अश्विन जनवदे, लक्ष्मीकांत वाजपेई, नरेश जायसवाल, उप यंत्री पराग अग्रवाल, जोनल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

विधानसभा दो में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue Dec 30 , 2025
इंदौर:आज कांग्रेस ने नगर निगम के विजयनगर झोन पर जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरन कांग्रेसियों ने शंख घंटी बजाकर एवं मटके फोड़कर निगम अधिकारियों को जगाया. झोनल अधिकारी के नहीं अदने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.कांग्रेस ने झोन क्रमांक 8 पर वार्ड क्रमांक 30 37 […]

You May Like

मनोरंजन