जनसुनवाई में आवेदन देने जा रहे देवर-भाभी की सड़क हादसे में मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर

ब्यावरा/झाडला। जनसुनवाई में आवेदन देने बाईक से राजगढ़ जा रहे कुरावर-नरसिंहगढ़ मार्ग स्थित ग्राम झाडला निवासी बाईक सवार देवर-भाभी का ब्यावरा-राजगढ़ मार्ग पर एक सडक़ दुर्घटना में मंगलवार की दोपहर को प्राणांत हो गया.

जानकारी के अनुसार झाडला निवासी कैलाश पिता बापूलाल वर्मा उम्र 55 वर्ष एवं उनकी भाभी भगवती बाई पति नन्नूलाल उम्र 60 वर्ष बाईक द्वारा राजगढ़ में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में आवेदन देने के लिए जा रहे थे. जब यह पीपलबे आश्रम के समीप थे तभी यात्री बस ने बाईक को अपनी चपेट में ले लिया. पुलिस के अनुसार दुर्घटना में दोनों ने गंभीर चोट के चलते दम तोड़ दिया. दोनों को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

बताया जाता है कि यह दोनों देवर और भाभी मकान के नोटिस संबंधी मामले में राजगढ़ में आयोजित जन सुनवाई में आवेदन देने जा रहे थे. दोपहर करीब 2.10 बजे पीपलबे आश्रम के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना पीपलबे आश्रम के पास टोल नाके से ब्यवारा की और करीब 5 किलोमीटर दूर की बताई जाती है. बस की टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सडक़ पर गिर गये. ब्यावरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों को सिविल हॉस्पिटल ब्यावारा लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा इन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गये. झाडला निवासी कैलाश वर्मा गांव में रहकर खेती का कार्य करते थे.

अंतिम संस्कार आज

झाडला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने इनका निवास है. दोनों के सडक़ हादसे में निधन की जानकारी लगते ही परिजनों सहित गांव में शोक छा गया. घटना की जानकारी लगते ही परिजन, परिचित ब्यावरा स्थित सिविल अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजगढ़ में आयोजित होने वाली जन सुनवाई में आवेदन करने के लिए इनका राजगढ़ जाना बताया जा रहा है. झाडला में दुर्घटना की खबर से गांव में माहौल गमगीन हो गया. अंतिम संस्कार आज बुधवार का किय जाएगा. जानकारी के अनुसार आज गांव के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Next Post

कूलर में करंट उतरने से 5वीं की छात्रा की मौत 

Tue Mar 10 , 2026
खंडवा। जिले के पुनासा क्षेत्र के ग्राम पिपलानी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब घर में केवल उसका तीन साल का छोटा भाई मौजूद था, जबकि माता-पिता खेत […]

You May Like