लग्जरी गाडिय़ों से खतरनाक स्टंट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, वाहन जप्त

रीवा,  रीवा शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन कॉलोनी और अटल पार्क की सडक़ों पर लग्जरी फोर-व्हीलर वाहनों से जानलेवा स्टंट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया है. स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंट में इस्तेमाल किए गए वाहनों को जप्त कर लिया है.

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन और अटल पार्क क्षेत्र की सडक़ों पर कुछ युवक तेज़ रफ़्तार लग्जरी गाडिय़ों से खतरनाक स्टंट कर रहे थे. जिससे आम राहगीरों की जान जोखिम में पड़ गई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ. जिसके बाद यातायात नियमों और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए अमहिया थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहनों की पहचान की और दबिश देकर गाडिय़ों को जप्त कर लिया और कार्यवाही की जा रही है. थाना प्रभारी अमहिया मनोज गौतम ने बताया कि स्टंट बाजी करने वाले चालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने के साथ तीन वाहनों को जप्त किया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.

अमहिया थाने में की गई शिकायत

रीवा शहर के अटल पार्क और उसके आसपास की सडक़ों पर हर रविवार को होने वाले ‘रीवा फर्स्ट रन क्लब’ के आयोजनों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस क्लब को बंद कराने और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने अमहिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि क्लब का संचालन बिना किसी सरकारी रजिस्ट्रेशन या प्रशासनिक अनुमति के किया जा रहा है. इसके बावजूद रनिंग और फिटनेस एक्टिविटी के नाम पर प्रति व्यक्ति 300 रुपये तक की भारी-भरकम रजिस्ट्रेशन फीस वसूली जा रही है. वही हर रविवार सुबह अटल पार्क के बाहर और मुख्य सडक़ों पर भीड़ इक_ा कर रनिंग, व्यायाम और तेज आवाज में गाना-बजाना किया जाता है. शिकायतकर्ताओ के मुताबिक संचालकों का कहना होता है कि स्टंट करने वाले युवक उनके ग्रुप के सदस्य नहीं हैं और यदि कोई अनहोनी या हादसा होता है, तो उसकी जवाबदेही उनकी नहीं होगी. फिलहाल वायरल वीडियो और भीड़ से होने वाली असुविधा से नाराज लोगों ने अमहिया पुलिस से मांग की है कि सख्त कार्यवाही की जाए.

Next Post

भारत को अंतरिक्ष संप्रभुता के लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत: प्रशांत नायर

Mon Nov 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चयनित अंतरिक्ष यात्री एयर कोमोडोर प्रशांत बी. नायर ने सोमवार को कहा कि भारत को अंतरिक्ष संप्रभुता के लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत है। श्री नायर ने यहां ”इंडिया इंटरनेशनल स्पेस कॉन्क्लेव 2026” […]

You May Like