बरगवां: बरगवां पुलिस ने बीती रात तालाब के पास घेराबंदी कर एक हाईवा वाहन को पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से रेत भरी हुई थी। चालक के पास कोई दस्तावेज न होने पर पुलिस ने वाहन और रेत को जप्त कर दिया। पुलिस ने चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बरगवां द्वारा गठित टीम ने तालाब के पास मेन रोड पर हाईवा क्रमांक यूपी 63 एटी 9097 को रोका।
वाहन चालक पिन्टु अंसारी (27 वर्ष, हर्राचंदेल) के कब्जे से 500 फीट रेत बरामद हुई, जिसकी कीमत 15 हजार रुपये आंकी गई, जबकि हाईवा वाहन की कीमत 10 लाख रुपये है।चालक पिन्टु अंसारी और वाहन मालिक अम्बुज कुमार पाठक के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएस के तहत थाना बरगवां में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
