डीजेटी माइक्रोफाइनेंस ने जुटाई 130 करोड़ की पूंजी

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) छोटे ऋण देने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी-एमएफआई) डीजेटी माइक्रोफाइनेंस ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से 130 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है।
कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह रणनीतिक कदम कंपनी की विस्तार योजनाओं में मददगार होगा और बैंकिंग से वंचित तथा बैंकिंग तक सीमित पहुंच रखने वाले लोगों को किफायती ऋण उपलब्ध कराने की उसकी क्षमता को और मजबूत करेगा।

इस फंडिंग का उपयोग कंपनी के ऋण पोर्टफोलियो को मजबूत करने, नये क्षेत्रों में परिचालन विस्तार, डिजिटल अवसंरचना में निवेश तथा सूक्ष्म उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और कम-आय वर्ग के परिवारों को बेहतर सेवायें प्रदान करने के लिए किया जायेगा। इससे कंपनी की अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाने, छोटे उद्यमियों को सशक्त करने और जमीनी स्तर पर सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

डीजेटी माइक्रोफाइनेंस के मुख्य परिचालन अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा, “सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और प्रमुख एनबीएफसी से मिला यह नया भरोसा हमारी मजबूत बुनियाद और वंचित लोगों की सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह फंडिंग हमारी जमीनी स्तर की क्षमता को काफी बढ़ायेगी, जिससे हम अधिक ग्राहकों तक पहुंच सकेंगे, सूक्ष्म उद्यमियों को सशक्त कर सकेंगे और उभरते बाजारों में वित्तीय समावेशन को और बढ़ा सकेंगे। हमारा ध्यान सतत विकास पर बना रहेगा।”

 

 

Next Post

मप्र को मिली विकास की नई सौगात: भोपाल मेट्रो से मेट्रोपोलिटन एरिया तक बड़े फैसले

Mon Dec 22 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि बीते सप्ताह मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में भोपाल मेट्रो का शुभारंभ हुआ और प्रदेश के पहले भोपाल मेट्रोपोलिटन एरिया के मानचित्र का लोकार्पण किया गया। भोपाल मेट्रोपोलिटन […]

You May Like