सिटी सेंटर मैं स्कॉर्पियो सवार युवक लड़की से मारपीट कर जबरन गाड़ी में डालकर ले गए

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित क्रोमा स्टोर के बाहर स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों ने एक लड़की के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपनी गाड़ी में डालकर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले लड़की घबराई और रोती हुई हालत में वहां मौजूद एक युवक से मदद मांग रही थी। उसने उस युवक से किसी को कॉल करने के लिए मोबाइल फोन भी मांगा।

तभी अचानक स्कॉर्पियो सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और लड़की के साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने लड़की की मदद करने वाले उस युवक से भी बदतमीजी की और धमकाया। इसके बाद उन्होंने लड़की को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

Next Post

एक घंटे तक तड़पती रही गाय, किसी ने नहीं उठाया फोन

Thu Oct 9 , 2025
ग्वालियर: एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मामा का बाजार माधोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घायल गाय सड़क पर एक घंटे तक तड़पती रही, लेकिन गौसेवा का दावा करने वाले किसी भी संगठन या व्यक्ति ने मदद के लिए फोन नहीं उठाया। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार गौसेवा संगठनों […]

You May Like