अमेरिका में 15 अरब डॉलर के वित्तीय धोखाधड़ी का पर्दाफाश

न्यूयॉर्क, 15 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) एजेंसी ने अब तक के सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश किया है।
अमेरिकी विधि मंत्रालय के अनुसार, यह वित्तीय धोखाधड़ी 15 अरब डॉलर की है, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी, धन शोधन और लोगों को जबरदस्ती बंधक बनाकर की गयी थी।
विधि मंत्रालय के अनुसार संघीय अदालत में बुधवार को प्रिंस होल्डिंग ग्रुप के मालिक ब्रिटिश और कंबोडियाई नागरिक चेन झी उर्फ विंसेंट के खिलाफ धन शोधन षड्यंत्र, धोखाधड़ी और लोगों को अपनी कंपनी में जबरदस्ती बंधक बनाने के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। विंसेट कंबोडिया में विभिन्न स्थानों से यह संगठित अपराध संचालित करता था।
विधि मंत्रालय ने अदालत में 127,271 बिटक्वॉइन की जब्ती के लिए भी याचिका दायर की है। 15 अरब डॉलर के ये बिटक्वॉइन प्रिंस होल्डिंग ग्रुप द्वारा इन्हीं संगठित आपराधिक गतिविधियों द्वारा अर्जित किये गये थे और बेनामी क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में रखे हुये थे, लेकिन अभी यह अमेरिकी सरकार के पास हैं।
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने इस पर्दाफाश पर खुशी जताते हुए कहा, “आज एफबीआई और उसके सहयोगियों ने इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में से एक को अंजाम दिया है। यह एक ऐसा व्यक्ति है जिसने कथित तौर पर कई महाद्वीपों में एक विशाल आपराधिक नेटवर्क चलाया था और इस प्रक्रिया में लाखों निर्दोष पीड़ितों को निशाना बनाया गया था।”

Next Post

अफगानिस्तान ने रूसी कंपनियों को निवेश के लिये आमंत्रित किया

Wed Oct 15 , 2025
काबुल/ नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (वार्ता) अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने देश की आर्थिक और औद्योगिक तरक्की के उद्येश्य से रूसी कंपनियों को विविध क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्हें पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। अफगान मीडिया ने बुधवार को बताया कि आर्थिक मामलों के उप-प्रधानमंत्री […]

You May Like