पक्के भवन बनाने से रोका, झोपड़ियों में आग लगाई

शिवपुरी। करैरा तहसील में वन विभाग की कार्रवाई से आदिवासी नाराज हैं। ग्राम दिदावली में रह रहे परिवारों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आदिवासी परिवारों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से यहां रह रहे हैं। सरकार ने उन्हें भवन निर्माण की मंजूरी दी है। जब वे अपनी झोपड़ियों की जगह पक्का मकान बना रहे थे, तब वन विभाग की टीम ने उन्हें रोक दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी। आदिवासियों को गालियां दीं। लाठियों से डराने-धमकाने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित परिवार आज मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे।

Next Post

सिनोलाॅजी का उद्यमों के लिए अगली पीढ़ी के डेटा संरक्षण उत्पाद

Tue Mar 4 , 2025
नयी दिल्ली,04 मार्च,(वार्ता) उद्यम डेटा संरक्षण बाजार को लक्षित करते हुए ताईवान की कंपनी सिनोलॉजी इंक ने अपनी नई एक्टिवप्रोटेक्ट एप्लायंस श्रृंखला का मंगलवार को यहां अनावरण किया, जिसे तेजी से तैनाती और कुशल डेटा संरक्षण के लिए डिज़ाइन किया गया है। विश्व बैकअप दिवस के करीब आने के साथ […]

You May Like