ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर को अपना फेवरेट को-स्टार बताया

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को अपना फेवरेट को-स्टार बताया है।

जूनियर एनटीआर आज सिर्फ साउथ नहीं, पूरे इंडिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उनकी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने सबको इम्प्रेस किया है। अब उनके वॉर 2 को-स्टार ऋतिक रोशन ने भी एक दिलचस्प बात शेयर की है। ऋतिक का कहना है कि जूनियर एनटीआर ने न सिर्फ दर्शकों बल्कि उनके दिल में भी एक खास जगह बना ली है।

हाल ही में एक इवेंट में जब ऋतिक रोशन से पूछा गया कि उनका फेवरेट को-स्टार कौन है, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया, “मेरा फेवरेट को-स्टार जूनियर एनटीआर हैं। मैंने अभी उनके साथ वॉर 2 की है, वो कमाल के हैं, बेहद टैलेंटेड हैं और शानदार टीममेट भी हैं। मुझे लगता है हमने मिलकर कुछ बहुत अच्छा बनाया है, और अब इंतजार है आप सबके उस फिल्म को देखने का। वॉर 2, 14 अगस्त को!”

जूनियर एनटीआर हाल ही में अपनी फिल्म देवरा के प्रमोशन के लिए जापान में नजर आए। वहां लोगों का प्यार देखते ही बन रहा था, एक फैन ने तो तेलुगु में बात करते हुए उन्हें अपना इंस्पिरेशन तक बता दिया। अब जाहिर है कि वॉर 2 का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक साथ स्क्रीन पर धमाल मचाएंगे।

Next Post

निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक अजय सिंह लेकर आ रहे हैं भोजपुरी फिल्म '3 स्टार बहुरिया'

Mon Apr 7 , 2025
मुंबई, 06 अप्रैल (वार्ता) भोजपुरी फिल्म 3 स्टार बहुरिया की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। फिल्म 3स्टार बहुरिया की टैगलाइन सास हवलदार और बहु थानेदार की नई कहानी है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक अजय सिंह ने संभाली है। वही […]

You May Like