मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज भाण्ड़ेर मेें किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

दतिया: जिले के भांडेर अनुभाग में आज मंगलवार 24 मार्च को मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वृन्दावन से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर भांडेर हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडी प्रांगण में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही हितग्राहियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ वितरण एवं मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 1 बजकर 30 मिनिट पर भांडेर हेलीपैड से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

Next Post

रांझी संभाग में दुकान सील, कटे नल कनेक्शन

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर रांझी संभाग क्रमांक 10 ने राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से संपत्तिकर और अन्य शुल्कों का भुगतान न करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग ने तालाबंदी और कनेक्शन काटने जैसी […]

You May Like

मनोरंजन