
सीधी। बहरी पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी विगत 03 दिवस से लगातार फरार चल रहा था तथा बार-बार स्थान परिवर्तित कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। बावजूद इसके, बहरी पुलिस द्वारा सतत निगरानी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जिला जेल सीधी में दाखिल कराया गया।
