सामाजिक न्याय मंच रक्षक मोर्चा ने की जन जागृति यात्रा

*संविधान रचना को लेकर दूर किए भ्रम, जन जागरण अभियान चला*

ग्वालियर। आज शाम जन जागरण अभियान यात्रा पाटणकर बाजार से शुरू होकर दौलतगंज, सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, डीडवाना ओली, पारखजी का बाड़ा होते हुए पुनः राम मंदिर पर समाप्त हुई।

रक्षक मोर्चा के प्रवक्ता ने बताया कि संविधान के रचयिता को लेकर जो भ्रामक जानकारी राजनीतिक दलों द्वारा परोसी गई उसके विरोध में रक्षक मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में पाटणकर बाजार से यात्रा निकाली गई जिसमें सर बीएन राव के जीवन परिचय और संविधान निर्माण में उनके योगदानों का परिचय देते हुए चर्चा स्टीकर बाटे व चिपकाए गए। लोगों ने मोर्चे के इस कार्य की सराहना करते हुए सहयोग किया। मोर्चे ने जनता के सामने यह बात रखी कि जिस समय संविधान लिखा गया उसमें केवल 395 आर्टिकल थे जिसमें 243 आर्टिकल अकेले सर सी एन राव ने लिखे थे। यदि संविधान निर्माण में योगदान का तुलनात्मक विश्लेषण करें तो यह तय होता है कि संविधान निर्माण में किसकी भूमिका अधिक थी। 243 आर्टिकल लिखने वाले को गुमनाम करना कहां का न्याय है। साथ ही ग्वालियर के सपूत लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रजराज नारायण श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों की भूमिका को नकार दिया गया। जन जागरण यात्रा में कई भ्रमपूर्ण बातों से पर्दा हटाया गया।

कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से अमित दुबे, अखिलेश पांडे, ध्यानेंद्र शर्मा,

अंजू तोमर, जनवेद सिंह तोमर, आकाश सेथीया, अमित खमरिया, निक्की भारद्वाज, गोविंद राय , अवनीश शर्मा, आयुष शर्मा सहित आधा सैकड़ा मोर्चे के सदस्य सम्मिलित थे।

Next Post

कुएं में तीन दिन फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Wed Jun 4 , 2025
शहडोल। जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक सुनसान कुएं में तीन दिन फंसे युवक को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कुएं की गहराई लगभग 30 फीट थी, जिसमें […]

You May Like