गौ संरक्षण और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का मशाल जुलूस

भोपाल। मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने राजधानी भोपाल में विशाल मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

न्यू मार्केट क्षेत्र से निकले इस मशाल जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने छात्र अधिकारों और गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। रैली में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, कांग्रेस विधायक आरिफ अकील, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रदेश सरकार ने वर्षों से इसे दबाकर युवा नेतृत्व के विकास को बाधित किया है। वहीं आरिफ अकील ने प्रदेश में बढ़ रही गौवंश हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। प्रदेश

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने प्रदेश की गौशालाओं की बदहाल स्थिति और सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को प्रशासनिक विफलता बताया। एनएसयूआई नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगें नहीं मानीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Next Post

वैश्विक संकट के बीच CM डॉ. यादव का आह्वान: ईंधन बचाएं, स्वदेशी पर्यटन अपनाएं और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें

Mon May 11 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान वैश्विक संकट के दृष्टिगत नागरिकों से राष्ट्र हित में बचत के विभिन्न उपायों को अपनाने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आग्रह किया है कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। […]

You May Like