
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने संपत्ति कर विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित कर चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत संपत्तिकर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर आयुक्त राव ने संपत्ति कर विभाग के चारों उपायुक्तों से अपने-अपने क्षेत्रों में संपत्ति कर वसूली की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि संपत्ति कर वसूली की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और बकायेदारों से संपर्क कर राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में प्राप्त किया जा सके।
बैठक में उपायुक्त सुनील चौहान, मुकेश बंसल, रजनीश गुप्ता एवं उत्तम जखनिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
