बारिश से खराब हुई सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर करें

इंदौर. आज संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव के सामने जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्से का मुख्य केंद्र एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी और सड़क निर्माण में लापरवाही और निर्माण कार्य में लेट लतीफी होना बताया जा रहा है.

आज रेसीडेंसी कोठी में अपर मुख्य सचिव संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली. उक्त बैठक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मध्य समन्वय बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आयोजित की गई थी. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभाग स्तरीय समीक्षा के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को संभाग का दायित्व सौंपा है. इंदौर संभाग के लिए अनुपम राजन को नियुक्त किया गया है. राजन ने आज पहले आयोजित संभाग स्तरीय बैठक के प्रतिवेदन की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों से चर्चाकर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. बैठक शुरू होते ही सभी विधायक और जनप्रतिनिधियों ने राजन के सामने जिलों एमडी पदस्थ अधिकारियों की कार्य शैली पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं अधिकारियों पर सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कारवाई करने की मांग तक कर डाली. बैठक में अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने कहा कि संभाग में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियाओं और ओवर ब्रिज निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का लक्ष्य तय करें. उन्होंने कहा कि संभाग में बारिश से खराब हुई सड़को की मरम्मत प्राथमिकता से करें. साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में सड़कों पर जाम की स्थिति नहीं बने और यातायात सुचारू चलता रहे. उन्होंने सिंहस्थ के कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. राजन ने उन्होंने आगामी योजनाओं के विषय में जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की और सुझाव लिए. बैठक में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने संभाग के संबंध में जानकारी दी. इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर्स ने अपने-अपने जिलों की प्रगति के बारे में बताया. बैठक में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, खरगोन सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, अर्चना चिटनीस, मंजू दादू, नीना वर्मा, कालू सिह राजकुमार मेव, केदार डाबर, झूमा सोलंकी, छाया मोरे, कंचन तन्वे, नारायण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स और जिला पंचायतों सीईओ सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

महापौर ने अधिकारियों पर की नाराजगी व्यक्त

सभागीय बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एसीएस अनुपम राजन के सामने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की. भार्गव ने कहा कि सरकार को बदनाम करने का अधिकारियों द्वारा सोचा समझा षडयंत्र नजर आ रहा है. शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों में सड़को पेंचवर्क और अन्य कार्यों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. महापौर यही नहीं रुके उन्होंने राजन से लेट लतीफी और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की, ताकि सरकार की छवि खराब होने से बचे.

जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया

विधायक मालिनी गौड़ ने दशहरे मैदान स्टेडियम का डेढ़ साल से टेंडर नहीं होने को लेकर गुस्सा किया. विधायक गोलू शुक्ला ने सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड सड़क टेंडर होने के बाद काम नहीं करने के शिकायत करते हुए गुस्सा किया.

विधायक रमेश मेंदोला ने आईटीआई मैदान पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स काम टेंडर और खेल गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए. साथ ही कहा कि पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी द्वारा सड़कों के पेंच वर्क नहीं किए जा रहे हैं.

मधु वर्मा ने ब्रिज और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़को के गड्डे नहीं भरने और बायपास ब्रिज निर्माण से यातायात जाम एवं पीडब्ल्यूडी विभाग पर सवाल उठाए.

 

Next Post

नो कार डे: एक दिन में बचा 1.8 लाख लीटर ईंधन, 445 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी

Tue Sep 23 , 2025
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर आयोजित नो कार डे ने इस बार भी उल्लेखनीय परिणाम दिए. शहरवासियों के सहयोग से केवल एक दिन में करीब 1 लाख लीटर पेट्रोल और 80 हजार लीटर डीजल की खपत कम हुई। इससे न केवल 445.4 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन घटा, बल्कि […]

You May Like