मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कर्नाटक राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने की भेंट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कर्नाटक राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष एस.ई. सुधींद्र ने गुरूवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सुधींद्र ने मध्यप्रदेश में जैव ऊर्जा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के साथ कर्नाटक राज्य में प्रस्तावित जैव ऊर्जा नीति और आगामी कार्य योजना के संबंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कर्नाटक राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष सुधींद्र ने दोनों राज्यों के मध्य जैव ऊर्जा संबंधी विभिन्न आयामों के बीच सहयोग करने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य मिलकर इस दिशा में बेहतर परिणाम के लिए कार्य करेंगे।

Next Post

विक्रम अवार्ड-2023 के आयोजन पर रोक

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने साहसिक खेलों के लिए दिए जाने वाले विक्रम अवार्ड-2023 का आयोजन करने पर अंतरिम रोक लगा दी। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने कहा है कि मामले की अगली सुनवाई तक आयोजन नहीं किया जाए। जस्टिस एकलपीठ ने दूसरी दावेदार भावना डेहरिया को नोटिस जारी कर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।