रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल 

रतलाम। जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के गांव रामपुरिया भिलान में रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायल दंपती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों पर केस दर्ज किया हैं। शिवगढ़ थाना पुलिस के अनुसार एक पक्ष के रायचंद हटीला (45) निवासी रायपुरिया भिलान ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। बताया कि गांव के सुखराम निनामा मेरी जमीन पर जेसीबी से अपने खेत पर जाने का रास्ता बनवा रहा था। जेसीबी चेनसिंह गुर्जर निवासी रामपुरिया जुगरान चला रहा था। मेरे द्वारा विरोध करने पर सुखराम, उसके बेटे, उसकी पत्नी मिश्राबाई, चैनसिंह और उसके साथी इंदरसिंह गुर्जर सभी ने मिलकर लाठियों से हमला कर मेरे साथ मारपीट की। पत्नी बचाने आई तो उसे भी मारा। मेरे और पत्नी के सिर में खून निकलने लगा। आसपास के लोगों ने हमे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दूसरे पक्ष के सुखराम निनामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपने खेत पर जाने का रास्ता जेसीबी से ठीक करवा रहा था। तभी वहां रायचंद हटीला और उसकी पत्नी संतुबाई आए। पत्थर मारने लगे। जेसीबी चालक चेनसिंह गुर्जर और मेरी पत्नी मिश्राबाई को पत्थर लगने से वह दोनों घायल हो गए।

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया गुजरात टाइटंस को 200 रनों का लक्ष्य

Sun May 18 , 2025
नयी दिल्ली 18 मई (वार्ता) के एल राहुल (नाबाद112 ) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 61 वें मैच में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस […]

You May Like