एफपीआई ने अप्रैल में पूंजी बाजार से निकाले 58,403 करोड़ रुपये

मुंबई, 19 अप्रैल (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से कुल 58,403 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

शुद्ध निकासी, बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर होता है।

यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बाजार में बिकवाल दिख रहे हैं। इससे पहले मार्च में उन्होंने रिकॉर्ड 1,26,991 करोड़ रुपये की निकासी की थी।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा (सीडीएसएल) के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने अप्रैल में अब तक इक्विटी में 43,419 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। डेट और हाइब्रिड उपकरणों में भी उनका निवेश नकारात्मक रहा है, लेकिन म्यूचुअल फंड में उन्होंने शुद्ध रूप से पैसा लगाया है।

डेट में उन्होंने 15,320 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने 13.5 करोड़ रुपये निकाले हैं।

म्यूचुअल फंड में अप्रैल में एफपीआई का शु्द्ध निवेश 350 करोड़ रुपये रहा है।

एफपीआई ने मौजूद कैलेंडर वर्ष में भारतीय पूंजी बाजार में 1,76,617 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इसमें अकेले इक्विटी से ही उन्होंने 1,74,540 करोड़ रुपये निकाले हैं।

Next Post

बैतूल में जल संकट पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगाया चक्काजाम

Sun Apr 19 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। भैंसदेही जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरिया में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने खेड़ी-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क पर […]

You May Like

मनोरंजन