बैतूल में जल संकट पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगाया चक्काजाम

बैतूल। बैतूल जिले में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। भैंसदेही जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरिया में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने खेड़ी-परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

करीब एक घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले दो महीनों से पानी की गंभीर समस्या झेल रहे हैं और कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि गर्मी से पहले ही जल संकट से निपटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संबंधित विभागों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्राम पंचायत सचिव के अनुसार मोटर जल जाने से नल-जल योजना बाधित है और दो दिनों में समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। इधर बैतूल शहर में भी जल संकट को देखते हुए नगर पालिका वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रही है। फिल्टर प्लांट के आसपास बोरवेल चिन्हित कर जल आपूर्ति बढ़ाने और नए बोर खनन का कार्य किया जा रहा है।

Next Post

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Sun Apr 19 , 2026
सारनी। नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगाने एवं दुराचार करने वाले आरोपी को सारनी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है. टी आई जयपाल इवनाती ने बताया कि दिनांक 08.04.2026 को थाना सारणी में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी […]

You May Like