शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। बैराड़ थाना क्षेत्र के धतूरा गांव में कल्ले जाटव पार्वती नदी में बह गया। वह छर्च से लौट रहा था जब तेज बहाव की चपेट में आ गया। राहत टीम द्वारा खोजबीन के बावजूद आज रात्रि तक कोई सुराग नहीं मिला।दूसरी घटना में पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरघार में लक्ष्मीपुरा निवासी आदेश आदिवासी पिपरघार नदी पार करते समय बह गया। गुरुवार को उसकी बाइक बरामद हुई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है।
तेज बहाव में ट्राला फंसा
इधर, शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर बिलौआ तिराहे के पुल पर आज रात तेज बहाव के कारण एक ट्राला फंस गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रशासन और पुलिस स्थिति को सामान्य करने में जुटी है।
Next Post
तेज बारिश के बीच सिटी सेंटर में गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला
Fri Aug 1 , 2025
शिवपुरी: शहर की सिटी सेंटर कॉलोनी में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक क्षतिग्रस्त बिजली का खंभा अचानक धराशायी हो गया। हादसे के वक्त बिजली सप्लाई चालू थी और खंभे के साथ करंट दौड़ते तार भी जमीन पर गिर गए। गनीमत यह रही कि […]

You May Like
-
9 months ago
बादल-हवाओं ने गिराया दिन का पारा
-
1 year ago
स्नेह धाम भवन में 5 बुजुर्ग पहुंचे
-
8 months ago
भाजपाई लूट, भ्रष्टाचार का रहा 2025 का साल : खरगे